संगठन को और अधिक मजबूती से विस्तार होगा
नोवामुंडी के रेंगाड़बेड़ा गांव में जगन्नाथपुर विधानसभा के आजसू जिला प्रधान सचिव चंद्र मोहन सिंकू की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में संगठन को पंचायत स्तर पर विस्तार और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। सम्मेलन में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो को आमंत्रित किया जाएगा।

नोवामुंडी,संवाददाता। नोवामुंडी के रेंगाड़बेड़ा गांव में रविवार को जगन्नाथपुर विधानसभा के आजसू जिला प्रधान सचिव चंद्र मोहन सिंकू की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में केंद्रीय सचिव डॉ. अनंत कुमार मौजूद थे। उन्होंने कहा कि जगन्नाथपुर प्रखंड और नोवामुंडी प्रखंड के पंचायत स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूती के साथ विस्तार किया जायेगा। चन्द्रमोहन सिंकु ने संगठन में महिलाओं की भागीदारी को अधिक से अधिक सुनिश्चित करने के सलाह दी। बताया कि संगठन में युवा वर्ग और बुद्धिजीवी मंच को पुनर्गठन करने की जरूरत है।ताकि मार्च महीने की अंतिम सप्ताह तक जिले के सभी विधानसभा में तैयारी पूरी किया जा सके।
तैयारी पूरी होने के बाद जगनाथपुर विधानसभा में जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजन किया जायेगा। सम्मेलन में पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो को भी आमंत्रित किया जायेगा। मौके पर बप्पी करुवा, वीर करुवा,राजीव पटेल, तापस दास, पिंटू सिंह, रवि गोप, गौतम दास, गोविंद दास, निर्मल सिंकू, महेंद्र लागुरी, जीतू रेड्डी, अजय महतो आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



