रोजो पर्व पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धा, खुशहाली एवं अच्छी फसल की कामना की
राजनगर प्रखंड के भीमखांदा में रोजो पर्व के अवसर पर भगवान शिव की विशेष पूजा और जलाभिषेक का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा कर सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की कामना की। मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। यह पर्व क्षेत्र की पारंपरिक आस्था से जुड़ा है।
राजनगर : रोजो पर्व के पावन अवसर पर राजनगर प्रखंड के भीमखांदा में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिव मंदिरों में पहुंचे और विधि-विधान के साथ पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छी फसल की कामना की। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। पूजा के दौरान मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" के जयघोष से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कई श्रद्धालुओं ने दुग्धाभिषेक कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना की। स्थानीय ग्रामीणों एवं पूजा समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा व्यवस्था में सक्रिय भूमिका निभाई।
मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला। ग्रामीणों ने बताया कि रोजो पर्व क्षेत्र की पारंपरिक आस्था और संस्कृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर लोग सामूहिक रूप से भगवान शिव की आराधना कर गांव और क्षेत्र की उन्नति की कामना करते हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


