जिले के सभी 18 अंचलों में राजस्व शिविर आयोजित, 694 आवेदनों में 641 का हुआ त्वरित निष्पादन
चाईबासा में पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सभी 18 अंचलों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए। इन शिविरों में 694 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 641 का त्वरित निष्पादन किया गया। आय, जाति, और आवासीय प्रमाण पत्र से संबंधित कई मामलों का समाधान किया गया है। प्रशासन ने आमजनों से इन शिविरों का लाभ उठाने की अपील की है।
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन के पहल पर जिले के सभी 18 अंचलों में विशेष राजस्व शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में दाखिल-खारिज, भूमि सीमांकन, पंजी-2 सुधार, आय-जाति-आवासीय प्रमाण पत्र और ऑनलाइन लगान रसीद आदि राजस्व सेवाओं के आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया।शिविरों में कुल 694 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 641 आवेदनों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। इनमें आय, जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के 540 आवेदनों में से 516 तथा पंजी-2 सुधार के 12 आवेदनों में से 6 का निष्पादन हुआ। साथ ही 74 मामलों में भू-लगान भी संग्रहित किया गया।जिला प्रशासन ने आमजनों से ऐसे शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


