गुवा : माइंस के एलएंडडी सेंटर में कंप्यूटर कक्षा का शुभारंभ

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

सेल गुवा और माइंस के एलएंडडी सेंटर में कंप्यूटर कक्षा का शुभारंभ किया गया। यह कार्यक्रम युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए है। उद्घाटन सीबी कुमार और धीरेंद्र मिश्रा ने किया। इस कार्यक्रम के तहत 45 छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा का लाभ मिलेगा। संचालन अनिल कुमार की देखरेख में होगा।

गुवा : माइंस के एलएंडडी सेंटर में कंप्यूटर कक्षा का शुभारंभ

गुवा संवाददाता। सेल गुवा ओर माइंस के एलएंडडी सेंटर में कंप्यूटर कक्षा का शुभारंभ हुआ। युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीजीएम माइंस सीबी कुमार द्वारा की गयी है। उद्घाटन मुख्य अतिथि सीजीएम (एचआर) धीरेंद्र मिश्रा एवं सीजीएम माइंस सीबी कुमार (माइंस) ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी, मुखिया चांदमनी लागुरी, मानव संसाधन महाप्रबंधक पीके सिंह, सूचना एवं परिवहन महाप्रबंधक डॉ. टीसी आनंद सहित गुवासाई, ठाकुरा, नुइया, लिपुंगा और हिरजी-हाटिंग गांवों के मुंडा समुदाय के प्रतिनिधि तथा विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सेल गुवा ओर माइंस द्वारा सीएसआर के तहत इस कंप्यूटर कक्षा के संचालन के लिए रांची स्थित श्रीजन फाउंडेशन के साथ समझौता किया गया है।

इस कौशल विकास कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न गांवों के कम से कम 45 छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा का लाभ मिलेगा। इसका संचालन डीजीएम सीएसआर अनिल कुमार की देखरेख में होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।