Chaibasa News: कबाड़ी को पत्थर बाकर कारो नदी में डुबोकर हत्या से दहशत

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: गुवा थाना क्षेत्र में एक कबाड़ी व्यवसायी कुर्मान शेख की हत्या कर शव को बड़े पत्थर से बांधकर कारो नदी में फेंक दिया गया। शव रविवार सुबह मिला। प्रारंभिक जांच के अनुसार हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की है।

Chaibasa News: कबाड़ी को पत्थर बाकर कारो नदी में डुबोकर हत्या से दहशत

Chaibasa News: गुवा। गुवा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक कबाड़ी व्यवसायी की हत्या कर शव को बड़े पत्थर से बांधकर कारो नदी में डुबो देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार सुबह शव मिलने की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

हत्या की पहचान

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान कुर्मान शेख (लगभग 39 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा का निवासी था और गुवा बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूमकर लोहे का कबाड़ खरीदने का काम करता था। वह गुवा थाना क्षेत्र के हिरजीहाटिंग में एक किराए के मकान में अपने साथी अल्ताफ शेख के साथ रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार, अल्ताफ शेख शनिवार दोपहर जनशताब्दी ट्रेन से मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हो गया था। वहीं, कुर्मान शेख को शनिवार रात करीब 8 बजे तक इलाके में देखा गया था। इसके बाद रविवार सुबह कारो नदी किनारे उसका शव मिला, जिसे एक बड़े पत्थर से बांधकर पानी में डुबो दिया गया था।

जांच प्रक्रिया

प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि कुर्मान शेख की हत्या किसी भारी पत्थर से सिर कुचलकर की गई। हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पत्थर से बांधकर नदी में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। इस निर्मम हत्या से हिरजीहाटिंग और गुवा क्षेत्र के लोगों में भय और दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करने के लिए सभी संभावित बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कैसे हत्या की गई?
प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि कुर्मान शेख की हत्या किसी भारी पत्थर से सिर कुचलकर की गई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsChaibasa News: कबाड़ी को पत्थर बाकर कारो नदी में डुबोकर हत्या से दहशत