एसजीपीसी प्रधान पद के प्रत्याशी ने मांगे वोट
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर के प्रधान का चुनाव 27 मई 2018 को जमशेदपुर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1बजे तक होगा। मतगणना 2 बजे से होगी तथा चुनाव के नतीजे की घोषणा उसके बाद होगी। इसमें 30...
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाSat, 26 May 2018 02:09 AM
ऐप पर पढ़ें
सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जमशेदपुर के प्रधान का चुनाव 27 मई 2018 को जमशेदपुर में सुबह 9 बजे से दोपहर 1बजे तक होगा। मतगणना 2 बजे से होगी तथा चुनाव के नतीजे की घोषणा उसके बाद होगी।
इसमें 30 गुरुद्वारों के प्रधान, सचिव, कोषाध्यक्ष तथा और सदस्यों को मिलाकर 152 सदस्य मतदान कर प्रधान का चुनाव करेंगे। इसमें चाईबासा, गम्हरिया, मुसाबनी, घाटशिला तथा बाकी सभी गुरुद्वारे जमशेदपुर के हैं। चाईबासा गुरुद्वारा के तीन मतों को महत्व देते हुए आज प्रधान पद के एक प्रत्याशी गुरमुख सिंह मुखे अपने 50-60 समर्थकों के साथ चाईबासा गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर यहां के मतदाताओं से वोट देने का अनुरोध किया।