दो ट्रकों बीच टक्कर,एक चालक जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा में कोल्हान विश्वविद्यालय के पास एक सड़क पर दो ट्रकों के बीच सीधी टक्कर हो गई, जिसमें एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक उपेंद्र कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा और एक घंटे में मार्ग को सामान्य किया।

दो ट्रकों बीच टक्कर,एक चालक जख्मी

चाईबासा। मुफस्सिल थाना अंतर्गत कोल्हान विश्वविद्यालय के पास बाईपास मुख्य सड़क पर मंगलवार को आहले सुबह में दो ट्रकों के बीच जोरदार सीधी टक्कर हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी चालक उपेंद्र कुमार घनबाद का चासनाला का रहने वाला है। दुर्घटना के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई।

घायल चालक का इलाज

जानकारी के अनुसार, घायल ट्रक चालक धनबाद जिले के चासनाला निवासी 42 वर्षीय उपेंद्र कुमार का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।स्थानीय लोगों की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चालक को ट्रक से बाहर निकालकर सदर अस्पताल भेजा। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।

ट्रकों की स्थिति

जानकारी के अनुसार दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थे। विश्वविद्यालय के पास मोड़ पर आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। एक ट्रक सड़क के बीचों-बीच फंस गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी बिनोद कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाया। पुलिस की तत्परता से करीब एक घंटे में मार्ग को सामान्य कराया गया और यातायात बहाल किया गया।पुलिस ने बताया कि दूसरे ट्रक का चालक मामूली रूप से जख्मी हुआ है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

सामान्य प्रश्न

दुर्घटना में घायल चालक का नाम क्या है?
घायल चालक का नाम उपेंद्र कुमार है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।