Chaibasa News: भारी बारिश से बड़ाजामदा में बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा पानी

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: गुवा में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। बड़ाजामदा के लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है, जहां बारिश के बाद पानी जमा हो गया है। कई घरों में पानी घुसने से नुकसान हुआ है और स्थानीय लोग प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

भारी बारिश से बड़ाजामदा में बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा पानी
भारी बारिश से बड़ाजामदा में बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा पानी

Chaibasa News: गुवा । गुवा, किरीबुरू, मेघाहातुबुरु, बड़ाजामदा और सारंडा क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है। सबसे ज्यादा परेशानी बड़ाजामदा के लोगों को हो रही है। तेज बारिश के बाद पहाड़ियों से उतरने वाला पानी शहर के कई हिस्सों में जमा हो जाता है और बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। कई घरों में चार से पांच फीट तक पानी घुसने से लोगों के सामने रहने और जरूरी सामान बचाने की समस्या उत्पन्न हो रही है। फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण समेत घरेलू सामानों को नुकसान पहुंचने की भी बात सामने आई है।लगातार बारिश से किरीबुरू के लोकेश्वर नाथ मंदिर तालाब और लेक गार्डन तालाब भी लबालब भर गए हैं।

जलस्तर बढ़ने से जाकिर हुसैन पार्क परिसर में पानी प्रवेश कर गया है। सीजीएम आवास और मंदिर के बीच स्थित पुलिया पर पानी का दबाव बढ़ने से लोगों में चिंता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुलिया की जांच कराने और पहाड़ी पानी की स्थायी निकासी के लिए ठोस योजना तैयार करने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: भारी बारिश से बड़ाजामदा में बाढ़ जैसे हालात, घरों में घुसा पानी