चलियामा-कुजू के पास मां पार्वती बस और बाइक में सीधी टक्कर, बाइक चालक गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

राजनगर में टाटा से आ रही मां पार्वती यात्री बस की एक मोटरसाइकिल से टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

चलियामा-कुजू के पास मां पार्वती बस और बाइक में सीधी टक्कर, बाइक चालक गंभीर

राजनगर : टाटा से आ रही मां पार्वती यात्री बस की चलियामा एवं कुजू के बीच एक मोटरसाइकिल से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार मां पार्वती बस टाटा की ओर से आ रही थी। इसी दौरान चलियामा-कुजू मार्ग पर सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद राजनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।