सड़क दुघर्टना में एक युवती समेत तीन जख्मी
चाईबासा में एक सड़क दुर्घटना में दो युवक और एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चंद्र मोहन बारी और तमन्ना देवगम स्कूटी पर जा रहे थे, तभी टोटो चालक अर्जुन बानरा की टोटो से टकरा गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चाईबासा। सड़क दुर्घटना में दो युवक और एक युवती गंभीर रूप से जख्मी हो गये। ज़ख्मियों में टोंटो थाना अंतर्गत बामियाबासा गांव निवासी चंद्र मोहन बारी, मुफस्सिल थाना अंतर्गत डोमरडीहा गांव निवासी तमन्ना देवगम और टोटो चालक हेससाबासा गांव निवासी अर्जुन बानरा शामिल है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर में चंद्र मोहन बारी और तमन्ना देवगम एक स्कूटी पर सवार होकर डोमरडीहा से बामियाबासा गांव जा रहे थे। रास्ते में हेससाबासा गांव के पास अर्जुन बानरा अपना टोटो सड़क पर घूम रहा था ।इसी दौरान स्कूटी सवार सीघे टोटो में धक्का मार दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
तीनों को घटनास्थल से उठाकर सदरअस्पताल लाया गया। तीनों को हाथ, पैर और सिर में चोट लगी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


