बाइक व स्कूटी की टक्कर में चोर लोग गंभीर रूप से घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले मार्ग पर मोटरसाइकिल और स्कूटी के बीच टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बाइक व स्कूटी की टक्कर में चोर लोग गंभीर रूप से घायल

गुवा,संवाददाता। गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले मार्ग पर लालजी हार्टिंग के समीप शनिवार शाम करीब 6:30 बजे मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या जेएच 06एच 1368 पर तीन लोग सवार होकर गुवा बाजार से घर हिरजीहाटिंग लौट रहे थे। उसी दौरान बड़ाजामदा से गुवा की ओर आ रही स्कूटी से लालजी हार्टिंग के पास सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन तेज गति में थे। घटना की सूचना मिलते ही गुवा सेल अस्पताल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल भट्टीसाई निवासी 35 वर्षीय संजय मिचियारी और हिरजीहाटिंग निवासी 35 वर्षीय बच्चन चातर की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं नुईया गांव निवासी 30 वर्षीय कृष्ण मेलगांडी एवं 45 वर्षीय विशाल को आंशिक चोटें आई हैं। स्थिति गंभीर देखते हुए संजय मिचियारी को राउरकेला अस्पताल और बच्चन चातर को नोवामुंडी टिस्को अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर गुवा थाना पुलिस अस्पताल पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।