Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsSericulture Boost Tasar Seed Distribution Initiative in Chaibasa
तसर कीट पालकों ने विभाग में दिया योगदान

तसर कीट पालकों ने विभाग में दिया योगदान

संक्षेप:

चाईबासा में तसर कीट पालक रेशम दूतों ने तसर बीज के अंडे का वितरण शुरू किया। यह रेशम दूत कृषकों के बीच तसर खेती को बढ़ावा देंगे और समस्याओं का समाधान करेंगे। उनका प्रयास खेती में रुचि जगाने और पुराने कृषकों को फिर से जोड़ने का है, जिससे क्षेत्र में तसर की खेती बढ़ सके।

Jan 13, 2026 02:37 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा,संवाददाता। तसर कीट पालक रेशम दूत ने त‌सर विभाग में अपना योगदान दिया। अब सभी रेशम दूत अपने-अपने क्षेत्र में जाकर तसर पालकों के बीच तसर बीज के अंडे के वितरण का काम करेंगे। इसके अलावा वैसे कृषक जो इस खेती से अब तक दूर है उन कृषकों को तसर किट पालक तसर की खेती के प्रति रुझान पैदा करेंगे, ताकि कृषक तसर कीट पालन के प्रति अपनी रूचि दिखाएं और खेती करें ताकि क्षेत्र में तसर की खेती का बढ़ोतरी हो सके। चाईबासा के परियोजना पदाधिकारी प्रदीप कुमार महतो ने बताया कि रेशम दूत अपने-अपने क्षेत्र में न केवल तसर कृषकों की समस्याओं का निदान करेंगे बल्कि तसर खेती से संबंधित जो समस्याएं होंगी उन्हें और अच्छे तरीके से बताएंगे उन्होंने बताया कि उनके फील्ड में जाने से कृषकों की समस्याओं का स्थल पर ही निदान हो जाएगा इसके अलावा जो पुराने कृषक है और खेती से दूर हो गए हैं उन्हें अंडा देकर पुनः इस खेती के प्रति जागरूक करने का भी कार्य करेंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उनके इस कार्य से कृषकों में तसर की खेती के प्रति जागरूकता मिलेगी और वह खेती करेंगे तथा अन्य कृषकों को चिन्हित कर उनके बीच भी अंडा वितरण करवाने का कार्य करेंगे ताकि हमारे पश्चिम सिंहभूम जिला तसर की खेती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।