Chaibasa News: मझगांव में बीएलओ एवं बीएलए-2 एवं चुनाव पाठशाला की द्वितीय विशेष चुनाव पाठशाला आयोजित
Chaibasa News: मझगांव।मझगांव प्रखंड़ अन्तर्गत बूथ संख्या 224,226,227 में एसआईआर को लेकर कृषि पदाधिकारी -सह - पर्यवेक्षक सिरिप बास्के ,रिजवान व बीएलओ ने विशेष चुनाव प
Chaibasa News: मझगांव।मझगांव प्रखंड़ अन्तर्गत बूथ संख्या 224,226,227 में एसआईआर को लेकर कृषि पदाधिकारी -सह - पर्यवेक्षक सिरिप बास्के ,रिजवान व बीएलओ ने विशेष चुनाव पाठशाला व ग्राम सभा का आयोजन किया ।पर्यवेक्षक सिरिप बास्के ने जानकारी देते हुऐ कहा कि मतदाता सूची को शत-प्रतिशत सटीक और त्रुटिहीन बनाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी मतदान केंद्रों (बूथों) पर 'विशेष चुनाव पाठशाला' और ग्राम सभा जैसी बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ASDD ( अनुपस्थित ,स्थानांतरित,मृत,डुप्लीकेट) सूची का सार्वजनिक सत्यापन करना है ताकि कोई भी फर्जी मतदाता वोट न डाल सके और सभी पात्र नागरिकों के नाम सही ढंग से दर्ज हों।अनुपस्थित
वे मतदाता जो पढ़ाई, रोजगार या अन्य कारणों से लगातार अपने मूल स्थान से बाहर रह रहे हैं स्थानांतरित वे लोग जो अपना मूल स्थान छोड़कर कहीं और बस गए हैं (जैसे शादी के बाद ससुराल जाना,मृत ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है, परंतु उनका नाम अब भी सूची में दर्ज है,डुप्लीकेट वे मतदाता जिनका नाम गलती से एक से अधिक जगहों की मतदाता सूची में दर्ज हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


