ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा दूसरे चरण की मतगणना आज, तैयारी पूरी

दूसरे चरण की मतगणना आज, तैयारी पूरी

पश्चिमी सिंहभूम जिला में 5 प्रखंडों में हुए दूसरे चरण के चुनाव की मतगणना रविवार को सुबह 8 बजे से...

दूसरे चरण की मतगणना आज, तैयारी पूरी
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाSun, 22 May 2022 02:01 AM
ऐप पर पढ़ें

चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला में 5 प्रखंडों में हुए दूसरे चरण के चुनाव की मतगणना रविवार को सुबह 8 बजे से होगी। पोड़ाहाट-चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र के लिए अधिसूचित 10 कोर्ट भवन परिसर-चक्रधरपुर, सदर चाईबासा अनुमंडल क्षेत्र के लिये अधिसूचित महिला कॉलेज परिसर-चाईबासा तथा जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र के लिए अधिसूचित रस्सेल 10+2 हाई स्कूल परिसर-जगन्नाथपुर में होगी। मतगणना हेतु कोर्ट भवन परिसर में मनोहरपुर प्रखंड हेतु 4 कमरों में 42 टेबल, आनंदपुर प्रखंड हेतु दो कमरों में 20 टेबल, गुदड़ी प्रखंड हेतु दो कमरों में 20 टेबल और महिला कॉलेज परिसर में टोंटो प्रखंड हेतु दो कमरों में 30 टेबल एवं +2 रस्सेल विद्यालय में नोआमुंडी प्रखंड हेतु 42 टेबल व्यवस्थित किया गया है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें