Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsScience Commerce and Arts Exhibition with Food Fest at St Xavier s Girls Inter College
प्रदर्शनी सह फूड फेस्ट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

प्रदर्शनी सह फूड फेस्ट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

संक्षेप: चाईबासा के संत जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में विज्ञान, कॉमर्स और कला प्रदर्शनी सह फूड फेस्ट का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने विभिन्न माडलों का प्रदर्शन किया। उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीपीओ बाहमन टुटी ने किया। उन्होंने मोबाइल के सही उपयोग पर जोर दिया। फूड फेस्ट ने भी सभी का ध्यान खींचा।

Wed, 19 Nov 2025 02:22 AMNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा, संवाददाता। संत जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज में विज्ञान,कॉमर्स एवं कला प्रदर्शनी सह फूड फेस्ट का आयोजन हुआ। इसमें छात्राओं ने विज्ञान,कॉमर्स, कला प्रदर्शनी एवं नवाचारों से संबंधित विभिन्न माडलों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मंगलवार को संत जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज चाईबासा में प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीपीओ चाईबासा बाहमन टुटी ने किया। उन्होंने कहा कि आज लगभग प्रत्येक विद्यार्थी के पास मोबाइल है। यदि इसका सही सदुपयोग किया जाए तो ज्ञान अर्जित कर सफल हो सकते हैं। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने लाईफाई तकनीक, स्वचालित प्रणालियों,जल संरक्षण, भूकंप, वर्षा जल संचयन, आधुनिक यातायात प्रणाली ,सड़क सुरक्षा, आधुनिक प्लांट ओवर प्रॉफिट, डिफेक्ट्स ऑफ आईज, वेस्ट प्लास्टिक मैनेजमेंट, ग्राउंडवाटर एंड फ्लड अलार्म, सिचाई पद्धति, डीएनए आधारित एवं जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों पर अनेक मॉडलों का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कॉलेज के प्राचार्या सिस्टर नीलिमा केरकेटा ने छात्राओं और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान 200 से भी अधिक प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों से सजे फूड फेस्ट ने भी सभी का मन मोह लिया।