Chaibasa News: मोबाइल जागरूकता और स्वच्छता का संदेश
Chaibasa News: नोवामुंडी में सेंट मेरीज स्कूल ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वृद्ध जनों के बीच दान अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन महिला समिति की अध्यक्ष देवस्मिता जेना ने किया। विद्यार्थियों ने भजन प्रस्तुत किया और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया।

Chaibasa News: नोवामुंडी, संवाददाता। सेंट मेरीज स्कूल की ओर से शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर वृद्ध जनों के बीच दान अभियान तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में सिस्टर करुणा के नेतृत्व में स्कूली बच्चों और शिक्षक शिक्षिकायों ने स्कूल परिसर से रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए आदिवासी एसोसिएशन भवन पहुंचे जहां पर मुख्य अतिथि महिला समिति की अध्यक्ष देवस्मिता जेना ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ स्वेता मिश्रा और अंशुला श्रीवास्तव भी मौजूद थी। कार्यक्रम के आरंभ में विद्यार्थियों ने वैष्णव जन तो तेने कहिए भजन प्रस्तुत कर सत्य, अहिंसा, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।इसके
बाद मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाले दुष्प्रभाव और ‘स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत’ विषय पर नुक्कड़ नाटक और रघुपति राघव राजा राम पति पतवन तेरे नाम को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। इस दौरान अतिथियों ने सरबिल गांव के गरीब तबके के लगभग 100 वृद्ध जनों के बीच खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी एसोसिएशन के अध्यक्ष घनश्याम हेम्ब्रम,सिस्टर रेनिट, सिस्टर सुषमा, अनामिका चौधरी, आमोद राय, राकेश कुमार,अमित कुमार,बॉबी करुआ, राधा कृष्णन भुइयां, उषा खालको, प्रतिमा कलडुलना, नरगिस आरा समेत अन्य स्थानीय लोग शामिल थे।

