Chaibasa News: सहचरी ग्रुप ने मनाया सावन महोत्सव, गोपा राय चौधरी बनीं सावन क्वीन
हिन्दुस्तान, चाईबासा
Chaibasa News: गुवा के विवेक नगर में दुर्गा पूजा मंडप में सहचरी ग्रुप द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाएं एक-दूसरे के साथ खुशी मनाने के लिए जुटीं और कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें गोपा राय चौधरी को विजेता घोषित किया गया।

Chaibasa News: गुवा। गुवा के विवेक नगर स्थित दुर्गा पूजा मंडप में मंगलवार को सहचरी ग्रुप की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने एक-दूसरे के साथ सावन की खुशियां साझा कीं और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे कार्यक्रम में गीत-संगीत, हंसी-खुशी और उत्साह का माहौल बना रहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही। प्रतियोगिता में गोपा राय चौधरी को सावन क्वीन चुना गया। इस अवसर पर सहचरी ग्रुप की अध्यक्ष दीपा राय चौधरी ने कहा कि सावन महोत्सव भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है।


