संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय फाइनल में
चाईबासा में आयोजित 15वीं ज्ञान चंद जैन अंतर विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय ने मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच 11 मई को होगा। संत जेवियर्स की ओर से रिषभ राज ने 57 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।

चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित एवं उद्योगपति पद्म कुमार जैन द्वारा प्रायोजित 15वीं ज्ञान चंद जैन अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में रविवार को संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय चाईबासा ने मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय, आसनतलिया को 6 विकेट से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। अब फाईनल मैच में संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय का मुकाबला मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसनतलिया से 11मई को दोपहर दो बजे से होगा। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए सेमीफाईनल मैच में टॉस संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय के कप्तान ने जीता तथा विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मधुसूदन महतो उच्च विद्यालय की टीम ने निर्धारित बीस ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय की टीम ने 19.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी पारी की शुरुआत करने आए विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ राज ने की, जिसने चार चौके एवं तीन छक्के की मदद से 57 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच का हकदार बना। प्रतियोगिता का फाइनल मैच सोमवार को अपराह्न दो बजे से खेला जाएगा। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि संत जेवियर्स बालक उच्च विद्यालय चाईबासा की टीम दूसरी बार जबकि मधुसूदन पब्लिक स्कूल आसनतलिया की टीम पहली बार इस प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची है। पुरस्कार वितरण समारोह में उपायुक्त मनीष कुमार बतौर मुख्य अतिथि, जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी टोनी प्रेमराज टोप्पो विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


