
चक्रधरपुर नगर पर्षद अध्यक्ष पद के लिए सन्नी होंगे झामुमो समर्थित उम्मीदवार : देवगम
चक्रधरपुर नगर पर्षद अध्यक्ष पद के लिए झामुमो ने सन्नी उरांव को उम्मीदवार के रूप में नामित किया है। झामुमो जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने बताया कि दोनों दावेदारों ने अपना आवेदन पेश किया था। पार्टी ने अंततः सन्नी उरांव का चयन किया है।
चाईबासा। चक्रधरपुर नगर पर्षद अध्यक्ष पद के लिए सन्नी उरांव झामुमो समर्थित उम्मीदवार होंगे। यह जानकारी झामुमो के जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने दी। उन्होंने बताया कि झामुमो छात्र मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष उदय माझी और झामुमो के चक्रधरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी उरांव दोनों ने ही पूर्व में झामुमो जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम को लिखित आवेदन सौंप कर झामुमो समर्थित उम्मीदवार घोषित करने का आग्रह करते हुए पार्टी में अपनी अपनी दावेदारी पेश की थी। इस पर विचार करते हुए झामुमो की प. सिंहभूम जिला समिति ने मामला केन्द्रीय समिति को अग्रसारित किया था। जिला एवं केन्द्रीय स्तर पर अंतिम रूप से विचारोपरांत अंततः पार्टी ने सन्नी उरांव पर अपना मुहर लगाया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




