ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा सांसद के प्रयास में मिला सान मृगलिन्डी को ट्रांसफॉर्मर

सांसद के प्रयास में मिला सान मृगलिन्डी को ट्रांसफॉर्मर

सांसद गीता कोड़ा के प्रयास एवं उनके अनुशंसा से हाटगम्हरिया प्रखंड के सान मृगलिन्डी गांव के लोगों को ट्रांसफॉर्मर मिला। पिछले दिनों हुए वज्रपात से हाटगम्हरिया के सान मृगलिन्डी में लगा ट्रांसफॉर्मर...

सांसद के प्रयास में मिला सान मृगलिन्डी को ट्रांसफॉर्मर
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाTue, 14 Jul 2020 05:42 PM
ऐप पर पढ़ें

सांसद गीता कोड़ा के प्रयास एवं उनके अनुशंसा से हाटगम्हरिया प्रखंड के सान मृगलिन्डी गांव के लोगों को ट्रांसफॉर्मर मिला। पिछले दिनों हुए वज्रपात से हाटगम्हरिया के सान मृगलिन्डी में लगा ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे स्थानीय ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मामले पर संज्ञान लेते हुए सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा के प्रयास तथा उनके अनुशंसा पर विभाग द्वारा ट्रांसफॉर्मर प्रदान किया गया। मंगलवार को सांसद प्रतिनिधि जितेन्द्र नाथ ओझा , त्रिशानु राय, विकास वर्मा, राकेश सिंह ने डीवीसी से स्थानीय लोगों को ट्रांसफॉर्मर दिलाकर सान मृगलिन्डि के लिए रवाना किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें