Chaibasa News: बर्तन बैंक को बढ़ावा देकर आय बढ़ाएं स्वयं सहायता समूह : उपायुक्त

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा में सखी दिवस के मौके पर उपायुक्त मनीष कुमार ने स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने हेतु बर्तन बैंक को ग्राम स्तर पर संचालित करने का सुझाव दिया। उन्होंने बर्तन बैंक का विस्तार करने और विभिन्न उत्पादों की बिक्री शुरू करने पर जोर दिया। स्वास्थ्य जागरूकता के लिए भी उन्होंने चिकित्सीय उपचार का महत्व बताया।

Chaibasa News: बर्तन बैंक को बढ़ावा देकर आय बढ़ाएं स्वयं सहायता समूह : उपायुक्त

Chaibasa News: चाईबासा,संवाददाता। सखी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने स्वयं सहायता समूहों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से बर्तन बैंक को ग्राम स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने, विद्यालयों एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किराये पर उपलब्ध कराने का सुझाव दिया। इसके साथ ही भविष्य में बर्तन बैंक का विस्तार कर इसे टेंट एवं अन्य आयोजन संबंधी सामग्रियों तक विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने आम व्यवसाय को वर्षभर टिकाऊ बनाने के लिए आम के अतिरिक्त अन्य उत्पादों की बिक्री शुरू करने का भी सुझाव दिया। वहीं, बैठक में जानकारी दी गई कि जिलेभर में आम की कुल बिक्री 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है, जिस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने सभी दीदियों, कर्मियों एवं संबंधित टीम के समर्पित प्रयासों की सराहना की।इस

दौरान स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष बल देते हुए उपायुक्त ने कहा कि दस्त, मलेरिया, सांप के काटने अथवा अन्य किसी भी बीमारी की स्थिति में झाड़-फूंक अथवा अंधविश्वास का सहारा लेने के बजाय तत्काल निकटतम स्वास्थ्य संस्थान में जाकर उपचार कराना चाहिए। गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें समय पर एमटीसी में भर्ती कराने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।