जिला प्रशासन ने किया रन फॉर योगा कार्यक्रम का आयोजन
चाईबासा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत 'रन फॉर योगा' कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसडीओ संजय कुमार ने प्रतिभागियों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई। यह दौड़ एसडीओ कार्यालय से शुरू होकर गांधी मैदान में समाप्त हुई, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, छात्र-छात्राएं और युवा भागीदार बने।
चाईबासा । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की पूर्व तैयारी में शुक्रवार सुबह ‘रन फॉर योगा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान योग जागरूकता के साथ नशा से दूर रहने का संदेश भी दिया गया।दौड़ शुरू होने से पहले एसडीओ संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओ कार्यालय परिसर से हुआ, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी मैदान में समाप्त हुआ।प्रशासनिक पदाधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। डीडीसी उत्कर्ष कुमार ने कहा कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवनभर अपनाने की आदत होनी चाहिए।
योग शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है तथा नशापान से भी दूर रहना चाहिए।इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस एवं एसडीपीओ वहामन टूटी भी उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


