पेसा के सफल क्रियान्वयन का लिया गया प्रण

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखण्ड नियमावली-2025 पर एक दिवसीय राउंड टेबल कांफ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और शहीद पोटो हो तथा भगवान बिरसा मुंडा को पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई। सभी ने पेसा का सफल क्रियान्वयन करने का प्रण लिया।

पेसा के सफल क्रियान्वयन का लिया गया प्रण

चाईबासा, संवाददाता। चाईबासा स्थित वनपाल प्रशिक्षण सभागार में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) झारखण्ड नियमावली-2025 पर एक दिवसीय राउंड टेबल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ शहीद पोटो हो तथा भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीरों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। राउंड टेबल कांफ्रेंस में राज्य पेसा समन्वयक सुधीर पाल द्वारा पेसा नियमावली एवं अनुपालन के लिए अब तक की गई पहल और पेसा अधिनियम से सम्बन्धित जानकारी दी गई। सभी की भागीदारी के साथ पेसा का सफल क्रियान्वयन करने का प्रण लिया गया। मौके पर सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, वन प्रमंडल पदाधिकारी, 18 प्रखंडों के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी तथा अंचलधिकारी, डीपीएम, सभी प्रखंडों से सम्मानित मुंडा तथा मानकी व पंचायती राज के सभी कर्मी मौजूद थे।

कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन सुशांत कर ढोके तथा मनोज कुमार सोय भी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।