छात्रों को सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा में जिला परिवहन कार्यालय ने सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। मोटरयान निरीक्षकों ने छात्रों को ट्रैफिक नियम, संकेत बोर्ड और गुड समारितन योजना के बारे में जानकारी दी। चाइल्ड हेल्प लाइन के को-ऑर्डिनेटर ने बाल मजदूरी और शोषण को रोकने की अपील की।

छात्रों को सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

चाईबासा। जिला परिवहन कार्यालय द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। मंगलवार को मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की एवं कृष्णा सोरेन के नेतृत्व में कल्याण गुरुकुल चाईबासा में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के तहत ट्रैफिक नियम,रोड मार्किंग,संकेत बोर्ड सहित नियम उल्लंघन करने पर होने वाली कार्रवाई के बारे में बताया। साथ ही गुड समारितन योजना तथा दुर्घटना पीड़ित परिवार को मिलने वाले मुआवजे के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर चाइल्ड हेल्प लाइन को-ऑर्डिनेटर कन्हैया पाण्डेय द्वारा बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल शोषण, चाइल्ड ट्रैफिकिंग को रोकने पर जोर दिया। इसके लिए चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर-1098 पर कॉल करने को कहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।