सड़क सुरक्षा को लेकर कस्तूरबा की छात्राओं को किया जागरूक

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार और परिवहन कार्यालय के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियम, सड़क संकेत और दुर्घटना के मामलों में मुआवजे के बारे में जानकारी दी गई। डालसा सचिव रवि चौधरी ने सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारियों और अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी जागरूक किया।

सड़क सुरक्षा को लेकर कस्तूरबा की छात्राओं को किया जागरूक

चाईबासा,संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार और जिला परिवहन कार्यालय के नेतृत्व में जिला सड़क सुरक्षा की टीम ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय झींकपानी में जागरूकता अभियान चलाया। डालसा के सचिव रवि चौधरी ने सभी विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियम, रोड मार्किंग, संकेत बोर्ड सहित नियम उल्लंघन करने पर होने वाली कार्रवाई के बारे में बताया। गुड समेरिटन, दुर्घटना पीड़ित परिवार को मिलने वाले मुआवजे के बारे में जानकारी दी। बताया कि वाहन का इंश्योरेंस नहीं होने पर वाहन मालिक पर मुआवजा का दायित्व होता है। अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने पर परिवहन विभाग से पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का कार्य किया जाता है।

सभी को सड़क सुरक्षा के प्रति छोटी-छोटी जिम्मेदारी तय करने को कहा गया। कम से कम अपने घर, विद्यालय, गांव, समाज से कोई भी यातायात नियमों का उल्लंघन ना करे।दुर्घटना का कारण तेज रफ़्तार, नशे का सेवन, हेलमेट और सीट बेल्ट जैसे चीजों पर ध्यान दें। डालसा सचिव रवि चौधरी ने अनेक समस्याओं पर सभी विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। जिसमें बाल मजदूरी, बाल विवाह, दहेज़ प्रथा, बाल शोषण, सड़क दुर्घटना संबंधित विषयों पर सभी को जागरूक किया गया। बताया गया कि डालसा की ओर से इन सभी पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए, वकालत करने के लिए नि:शुल्क वकीलों की व्यवस्था है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।