सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा 5 मार्च फ़ाइल संख्या 9 सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी चाईबासा,

सड़क दुर्घटना में युवक जख्मी

सदर थाना अंतर्गत शहीद पार्क चौक के पास मंगलवार दोपहर सड़क दुघर्टना में अशोक अग्रवाल जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक वे बाइक से बड़ी बाजार की ओर किसी निजी कार्य से जा रहे थे। इसी क्रम में एक अज्ञात मोटर साईकिल सवार ने उन्हें धक्का मार दिया। दुर्घटना में वे जख्मी हो गए। उनके सिर, कंधा और हाथ में चोट लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय की नजर अचेत अवस्था में पड़े अशोक अग्रवाल पर पड़ी, तो उन्होंने घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद त्रिशानु राय ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।