बड़ाजामदा बाजार में दो मोबाइल दुकानों में लाखों की चोरी, पुलिस अलर्ट

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

गुवा के बड़ाजामदा बाजार में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। अज्ञात चोरों ने दो मोबाइल दुकानों से 30 लाख रुपये के मोबाइल चुरा लिए। स्थानीय व्यापारियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है और जांच तेज कर दी है। प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की गई है।

बड़ाजामदा बाजार में दो मोबाइल दुकानों में लाखों की चोरी, पुलिस अलर्ट

गुवा । बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने बाजार स्थित दो मोबाइल दुकानों का ताला तोड़कर करीब 30 लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए। इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि पिछले एक महीने से क्षेत्र में छोटे-मोटे दुकानों और मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस ने एक दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में एक नाबालिग लड़के को चोरी किए गए मोबाइल के साथ पकड़ा भी था। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इन घटनाओं में पड़ोसी राज्य ओडिशा से आने वाले कुछ नाबालिग बच्चे शामिल हो सकते हैं, जो नशे की लत के कारण इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।घटना

की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और चोरों की तलाश में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है। स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।