राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक को सांसद ने दी विदाई

Jan 06, 2026 02:22 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा के डीपीएस स्थित जेपी ऑडिटोरियम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक किशोर कुमार प्रसाद का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। सांसद जोबा माझी ने उन्हें सम्मानित किया और कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते। कार्यक्रम में कई शिक्षकों और सामाजिक नेताओं ने किशोर प्रसाद को सम्मानित किया।

राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक को सांसद ने दी विदाई

चाईबासा। स्थानीय डीपीएस स्थित जेपी ऑडिटोरियम में सोमवार को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक किशोर कुमार प्रसाद का विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद जोबा माझी उपस्थित रहीं। इस मौके पर सांसद ने सेवानिवृत्त शिक्षक किशोर कुमार प्रसाद को फूलों का गुलदस्ता एवं डायरी देकर सम्मानित किया। सांसद माझी ने कहा शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। एक शिक्षक पूरी उम्र बच्चों में ज्ञान बांटते रहते हैं। उन्होंने शिक्षक किशोर प्रसाद के शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा राष्ट्रपति पुरस्कार हासिल करना कोई आसान काम नहीं होता हैं। कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका संध्या प्रधान भी उपस्थित रही।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने किशोर प्रसाद को बुके एवं उपहार देकर सम्मानित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;