डालसा के प्रयास से महिला बेटी व दामाद से मिली

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

चाईबासा में एक असहाय महिला को नवजीवन मिला। वह नवनिर्मित रेलवे पुलिया के नीचे कठिन स्थिति में रह रही थी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की मदद से उसे स्वास्थ्य लाभ के लिए भर्ती किया गया और उसके परिवार से मिलवाया गया। महिला ओडिशा के बड़बिल की रहने वाली है।

डालसा के प्रयास से महिला बेटी व दामाद से मिली

चाईबासा। झालसा रांची और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डीएलएसए चाईबासा मौहम्मद शाकिर के निर्देशानुसार असहाय महिला को नवजीवन मिल पाया। नोवामुंडी बाजार में नवनिर्मित रेलवे पुलिया के नीचे कई दिनों से आशियाना बनाकर कठिन स्थिति में एकाकी जीवन व्यतीत कर रही वृद्ध और असहाय महिला पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा (डालसा) की पीएलवी (अधिकार मित्र) प्रमिला पात्रों की नजर उस पर पड़ी और वह उसकी मदद के लिए आगे आई, उसने उससे बातचीत की और महसूस किया कि उसे स्वास्थ्य लाभ की आवश्यकता है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी को दी और फिर पीडीजे मौ शाकिर के निर्देश और मार्गदर्शन में उन्होंने उस जरूरतमंद महिला को टाटा स्टील फाउंडेशन की मदद से जगन्नाथपुर स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए भर्ती करवाया गया।

इस दौरान पता चला कि वह ओडिशा के बड़बिल की रहने वाली है और किसी बात पर नाराज होकर घर से निकल गई थी। बड़बिल में उनकी बेटी और दामाद रहते हैं। पीएलवी उमर सादिक और श्रीमती पात्रो के प्रयास से महिला को उनके परिवार से मिलाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।