फुटबॉलः जयराम एफसी की टीम बनी विजेता
चाईबासा के पांड्राशाली गांव में गणतंत्र दिवस पर इंद्र पूजा, छाता मेला और फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि सोनाराम बोदरा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से संस्कृति और परंपरा को बनाए रखने में मदद मिलती है। फुटबॉल में जयराम एफसी ने पहला पुरस्कार जीता, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई टीमों ने भाग लिया।

चाईबासा, संवाददाता। मंझारी प्रखंड के पांड्राशाली गांव में गणतंत्र दिवस के अवसर में इंद्र पूजा सह छाता मेला, फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरायकेला-खरसावां के जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा उपस्थित थे। बोदरा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से लोक, कला, संस्कृति व परंपरा को जीवित रखा जा सका है। इसमें सभी लोगों को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान ऑल इंडिया हो लैंग्वेज ऐक्शन कमेटी झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष सावन सोय, समाजसेवी अमन हांसदा, सोनाराम गगराई भी मौजूद थे। आयोजन को सफल बनाने में एएनएफसी पांड्राशाली के अध्यक्ष विकास बिरुआ, सचिव साधु चरण बिरुआ, उपसचिव रवि बिरुआ, कोषाध्यक्ष अंकुरा बिरुआ, मुंडा घनश्याम बिरुआ, डकुआ पीताम्बर कालिंदी, बैजनाथ बिरुआ, तुराम बिरुआ, धर्मेंद्र गोप, कल्पना बिरुआ, ललिता बोदरा, बासमती बिरुआ एवं हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
फुटबाल खेल प्रतियोगिता में जयराम एफसी को प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, तुरमसाईं एफसी को द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रूपये, किनाबसा को तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपये, एडीमसाईं को चतुर्थ पुरस्कार 10 हजार रुपये दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुल 15 टीमों ने भाग लिया था। प्रत्येक टीम में नृत्य मंडली वालों की संख्या 70 से लेकर के 150 तक थी, जो लोगों का आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। सांस्कृतिक कार्यक्रम में आदिवासी हो समाज सुपर आकड़ा पूरनापानी गांव को प्रथम पुरस्कार, जय जवान जय किसान युवक संघ तरना गांव ओडिशा को द्वितीय पुरस्कार, संस्कृति क्लब भवन हरिगुटु चाईबासा को तृतीय पुरस्कार, जोमकोजुड़ी बोडेसाईं गांव को चतुर्थ पुरस्कार, ताला माई आनदी सुसन रंगामटिया गांव को पांचवा पुरस्कार मिला।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




