Chaibasa News: आवारा पशुओं से हादसे रोकने के लिए चलाया रिफ्लेक्टर अभियान
Chaibasa News: नोवामुंडी में सड़क पर आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रिफ्लेक्टर अभियान चलाया गया। इसमें पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर लगाए गए ताकि रात में वाहन चालक उन्हें दूर से देख सकें। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Chaibasa News: नोवामुंडी। सड़क पर आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से बुधवार को रिफ्लेक्टर अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़कों पर घूमने वाले पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि रात के समय वाहन चालकों को दूर से ही पशु दिखाई दे सकें।अभियान से जुड़े लोगों ने बताया कि रात में सड़कों पर बैठे या घूमते पशु वाहन चालकों को आसानी से नजर नहीं आते, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। रिफ्लेक्टर की रोशनी पड़ने पर पशु दूर से दिखाई देंगे और चालक समय रहते वाहन की गति नियंत्रित कर सकेंगे। अभियान के दौरान लोगों से भी अपील की गई कि वे अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें।
साथ ही वाहन चालकों को रात में सावधानी से वाहन चलाने और रिहायशी क्षेत्रों में गति नियंत्रित रखने की सलाह दी गई। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और पशुओं के साथ-साथ राहगीरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।


