कार्डधारकों को 8 माह से नहीं मिल रहा राशन

Newswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

चाईबासा के मंझारी प्रखंड के मेरोमहोनर गांव में राशन डीलर रमेश्वर बिरुवा ने 8 महीने से राशन वितरण नहीं किया। जिला परिषद सदस्य माधवचंद्र कुंकल की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने भुखमरी की स्थिति का सामना करने की बात कही। निर्णय लिया गया कि बिरुवा के खिलाफ शिकायत की जाएगी।

कार्डधारकों को 8 माह से नहीं मिल रहा राशन

चाईबासा,संवाददाता। मंझारी प्रखंड के मेरोमहोनर गांव के टोला जोजोसाईं के राशन डीलर रमेश्वर बिरुवा ने राशन कार्डधारकों को 8 महीने से राशन नहीं वितरण किए जाने के विरुद्ध में बैठक की। गीतिलपी गांव के सुसुन अखड़ा में जिला परिषद सदस्य माधवचंद्र कुंकल की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि राशन डीलर रमेश्वर बिरुवा के द्वारा राशन वितरण नहीं किए जाने से परिवार में भुखमरी की स्थिति है। माधव चंद्र कुंकल ने कहा लापरवाह राशन डीलरों को चिन्हित कर निलंबित करने की आवश्यकता है। बैठक के बाद सामूहिक निर्णय लिया गया कि राशन डीलर बिरुवा के विरुद्ध डीसी मनीष कुमार से शिकायत की जाएगी।

मौके पर मेरोमहोनर पंचायत की मुखिया कविता कुंकल, असीमा कुंकल, सुनीता कुंकल, सीता कुंकल, उर्मिला देवी, सुनीता तिरिया आदि महिला, पुरुष उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।