रमजान को लेकर सजे बाजार, खरीदारी तेज

Feb 19, 2026 02:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा में रमजान के लिए बाजार सज गए हैं। दुकानें खजूर, सेवई, बकरखानी, फल और शरबत से भरी हुई हैं। तरावीह नमाज के लिए 11 जगहों पर व्यवस्था की गई है। फलों की कीमतें पिछले साल से बढ़ गई हैं। केला 60-80 रुपये दर्जन, सेब 200-300 रुपये किलो और खजूर 20-200 रुपये पैकेट बिक रहे हैं।

रमजान को लेकर सजे बाजार, खरीदारी तेज

चाईबासा, संवाददाता। रमजान को लेकर बाजार सज गए हैं। दुकानें खजूर, सेवई, बकरखानी, फल, शरबत जैसी इफ्तार व सहरी सामग्री से सजी हैं। चाईबासा में 11 जगहों पर तरावीह नमाज की व्यवस्था हो चुकी है। रमजान उल मुबारक का चांद नजर आते ही मुस्लिम बहुत क्षेत्र बड़ी बाजार में फलों, पाव रोटी और सिरमाल बकरखानी की दुकानें सज गई हैं। सेहरी के लिए पांव रोटी और सिरमाल की खरीदारी हो रही है। साथ ही इफ्तार के लिए फलों का खरीदारी तेज है। फल विक्रेता मो. टेनी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल फलों की कीमत में बढ़ोतरी हुई है।

इस समय केला 60-80 रुपये दर्जन बिक रहा है। जबकि सेब 200 से 300 सौ रुपये किलो ,अंगूर 200 से 400 सौ रुपये किलो, संतरा 100 रुपये, अनार 200 रुपयेपए और तरबूज 50 से 60 रुपये किलो बिक रहा है। खजूर 20 से लेकर 200 सौ रुपये पैकेट बेचा जा रहा है। सेहरी का सामना बेचने वाले मो. बदरूद्दीन ने बताया कि पाव रोटी 10, 20 व 30 रुपये जोड़ा, सिरमाल बकरखानी भी 20, 40, 60 व 80 रुपये, केक 10, 20 व 60 रुपये बिक रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।