रामकृष्ण सिंकू ने लाखों का उपयोगी पुस्तकें किया दान
चाईबासा के राम कृष्ण सिंकूठ ने कमारहातु में मसकल लाइब्रेरी को गणित, रसायन और भौतिकी की पुस्तकें दान की। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को किताबें खरीदने में कठिनाई होती है, और उनका यह छोटा सा दान उनके जीवन को संवारने में मदद कर सकता है। इस अवसर पर उनके साथ कई स्थानीय लोग भी मौजूद थे।
चाईबासा। एक संवेदनशील व्यक्तित्व के मालिक अपने समाज को किसी न किसी रूप में मदद करता है। ऐसे ही एक संवेदनशील व्यक्ति मेघाहातुबुरु सेल में कार्यरत राम कृष्ण सिंकूठ ने सदर प्रखंड अंतर्गत कमारहातु में संचालित मसकल लाइब्रेरी को विज्ञान एवं इंजीनियरिंग विद्यार्थियों के लिए गणित,रसायन, भौतिकी पुस्तकें दान किया। लाइब्रेरी के संरक्षक शिक्षक कृष्णा देवगम को पुस्तकें दान करते हुए श्री रामकृष्ण ने कहा कि हमारे समाज के मेधावी विद्यार्थी पुस्तकों का क्रय न कर पाने से अच्छी शिक्षा लेने से वंचित होते हैं। उन्होंने कहा मेधावी विद्यार्थियों के लिए मेरी छोटी-सी दान अगर उनके जीवन को संवार दे तो मैं धन्य समझूंगा।
मौके पर रामकृष्ण की धर्मपत्नी पत्नी शशि सिंकू और मसकल यूथ क्लब के अध्यक्ष सह लाइब्रेरी के विद्यार्थी अमन देवगम मौजूद थे।लाइब्रेरी के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी पुस्तकें दान करने पर मसकल लाइब्रेरी के संरक्षकगण मतकमहातु पंचायत मुखिया जुलियाना देवगम,पूर्व मुखिया लादू देवगम,पंसस दीनबंधु देवगम,मुंडा बिरसा देवगम, वैज्ञानिक सहायक पाइकिराय देवगम,पुलिस सार्जेंट मेजर रांधो देवगम, कैप्टन भीम सिंह देवगम,लाइब्रेरी के अध्यक्ष सुरजा देवगम,सचिव तुराम देवगम आदि ने सिंकू दंपति के प्रति आभार व्यक्त किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


