Chaibasa News: पांच किमी बालक वर्ग की दौड़ में राजा अव्वल

हिन्दुस्तान, चाईबासा
share

Chaibasa News: टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में शुक्रवार को रन फॉर डीएवी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Chaibasa News: पांच किमी बालक वर्ग की दौड़ में राजा अव्वल

Chaibasa News: नोवामुंडी, संवाददाता। टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में शुक्रवार को रन फॉर डीएवी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौड़ का आयोजन डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी और डीएवी स्पोर्ट्स संचालन समिति के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर वैदिक मंत्रोचारण के बीच पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। विद्यालय की प्राचार्या शशिकला ने अपने संबोधन में कहा कि खेल और शारीरिक गतिविधियाँ केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों में अनुशासन, सहनशीलता और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। आज का दिन दो महान विभूतियों—महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस है, जिनकी सीख, सादगी और आदर्श आज भी हमारे जीवन में बेहद प्रासंगिक हैं।इस

दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा 5वीं से 7वीं तक के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए किया गया था, जिसमें कुल 198 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।प्रतियोगिता के परिणामों में 5 किलोमीटर बालक वर्ग की दौड़ में कक्षा 5 के राजा बुरमा ने प्रथम स्थान, कक्षा 7 के अभिषेक सिरका ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 7 के आयुष झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 2 किलोमीटर बालिका वर्ग की दौड़ में कक्षा 6 की हर्षिता ने प्रथम स्थान, कक्षा 6 की सानवी वर्मा ने द्वितीय स्थान तथा कक्षा 5 की परी नायक ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़चाईबासाChaibasa News: पांच किमी बालक वर्ग की दौड़ में राजा अव्वल