Chaibasa News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, समाधान के निर्देश
Chaibasa News: चाईबासा में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएँ साझा कीं। कार्यक्रम का उद्देश्य सैलरों की समस्याओं का त्वरित समाधान और प्रशासन तथा जनता के बीच संवाद स्थापित करना था। उपायुक्त ने सभी समस्याओं का गंभीरता से सुनकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। जिला समाहरणालय प्रकोष्ठ में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन हुआ। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना तथा प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना रहा। जनता दरबार के दौरान राजस्व संबंधी मामलों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित आवेदन सहित विभिन्न प्रकार की समस्याएं एवं मांगें प्राप्त हुईं। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में प्राप्त उन मामलों का तत्काल निष्पादन किया गया, जिनका समाधान मौके पर संभव रहा। वहीं अन्य जटिल एवं विभागीय स्तर पर कार्रवाई अपेक्षित मामलों को संबंधित पदाधिकारियों के पास अग्रसारित करते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


