Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम के विद्यालयों में पीटीएम आयोजित, शिक्षा व मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर हुई चर्चा
Chaibasa News: चाईबासा में सभी विद्यालयों में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग आयोजित की गई। अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और नियमित उपस्थिति पर चर्चा की। शिक्षकों ने विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी और अभिभावकों से बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की। उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

Chaibasa News: चाईबासा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी विद्यालयों में पेरेंट्स-टीचर मीटिंग (पीटीएम) आयोजित की गई। बैठक में अभिभावकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति और समग्र विकास पर चर्चा की। शिक्षकों ने भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 30 जून से 29 जुलाई तक गणना प्रपत्र भरकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ बूथ लेवल अधिकारी को जमा करना है। अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, पढ़ाई के प्रति सकारात्मक माहौल देने और मानसिक दबाव से बचाने की अपील की गई। बैठक में विद्यार्थियों ने ‘बोलेगा सिंहभूम’ विषय पर अपने विचार भी साझा किए।
इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित कर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


