Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsProtests Erupt Against Guest Teacher Recruitment in Jharkhand s Eklavya Model Schools
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया का विरोध

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया का विरोध

संक्षेप:

चाईबासा में नव निर्मित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया के खिलाफ अभ्यर्थियों का भारी विरोध हो रहा है। उन्होंने उपायुक्त का घेराव कर अपनी मांगें रखीं। अभ्यर्थियों...

Aug 25, 2025 01:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला में कल्याण विभाग के अन्तर्गत संचालित नव निर्मित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों के नियुक्ति प्रक्रिया के खिलाफ आवेदित प्रतिभागियों मे भारी विरोध है। प्रतिभागियों ने सोमवार को समाहरणालय परिसर मे उपायुक्त चंदन कुमार का घेराव कर अपनी मांगों से अवगत कराते हुए अपना विरोध जताया। उन्हें कार्यालय मे जाने से रोका। जिला प्रशासन द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय शिक्षको ने पदों पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों से 10 जुलाई तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। जिसके आलोक में प्राप्त आवेदनों का स्कूटनी, आपत्ति, आपत्ति का निराकरण करने के बाद 25 अगस्त को परीक्षा आयोजित की गई है ।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थीयों का कहना है कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित परीक्षा में पारदर्शिता नहीं बरती गई है। आरक्षण रोस्टर का भी पालन नहीं किया गया है। जबकि स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देनी चाहिए थी। परीक्षा में भाग लेने के लिए यूपी बिहार छत्तीसगढ़ उड़ीसा सहित अन्य राज्यों से भी लोग परीक्षा देने के लिए पहुंचे हुए हैं। जो कि स्थानीय लोगों को दबाने का षड्यंत्र है। अभ्यर्थी आज तीन बजे से शुरू होने वाली परीक्षा का विरोध करने की बात कह रहे हैँ।