मांगों के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर किया काम
चाईबासा में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में काला बिल्ला लगाकर काम किया। उनका यह विरोध 18 फरवरी तक जारी रहेगा। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो वे 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

चाईबासा, संवाददाता। अपने मांगों के समर्थन में प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े राज्य जिला एवं प्रखंड स्तर पर कार्यरत पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। कर्मचारियों का यह विरोध 18 फरवरी तक जारी रहेगा। कर्मियों ने कहा कि पूर्व में संघ द्वारा कई बार लिखित ज्ञापन विभाग को सौंपा गया है पर इस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। कर्मियों ने कहा कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र ही समाधान नहीं किया गया तो पीएम आवास योजना से जुड़े सभी कर्मचारी तथा अधिकारी 7 अप्रैल से हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। आवास योजना कर्मचारी संघ के जिला संयोजक सरफराज अहमद ने बताया कि अभी चरणवद्घ आंदोलन के तहत काला बिल्ला लगाकर कार्य किया गया है।
23 से 25 फरवरी तक कलमबंद हड़ताल तथा 10 मार्च को राज्य और जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। 17 से 20 मार्च तक सामूहिक हड़ताल किया जाएगा इसके बाद भी हमारी मांगे नहीं मानी गई तो 7 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मी चले जाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


