Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsProtest by Contract Workers in Gua Over Unpaid Overtime and Wages
गुवा: सेल में ठेका कर्मियों ने ओवरटाइम भुगतान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, प्रबंधन ने दिया आश्वासन

गुवा: सेल में ठेका कर्मियों ने ओवरटाइम भुगतान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, प्रबंधन ने दिया आश्वासन

संक्षेप:

गुवा । गुवा सेल में ठेका कर्मियों को ठेकेदार द्वारा ओवरटाइम का पैसा नहीं मिलने के विरोध में शनिवार को संयुक्त यूनियन एवं ठेका कर्मियों ने गुवा सेल के

Sat, 1 Nov 2025 02:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

गुवा । गुवा सेल में ठेका कर्मियों को ठेकेदार द्वारा ओवरटाइम का पैसा नहीं मिलने के विरोध में शनिवार को संयुक्त यूनियन एवं ठेका कर्मियों ने गुवा सेल के जनरल ऑफिस के समक्ष जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ठेका कर्मियों ने बताया कि वे महीनेभर यानी 30 दिन काम करते हैं, लेकिन ठेकेदार की ओर से केवल 26 दिन का ही वेतन दिया जा रहा है। साथ ही, दो महीनों से किए गए ओवरटाइम का भुगतान भी नहीं किया गया है। ओवरटाइम की राशि नहीं मिलने से नाराज ठेका कर्मियों ने जनरल ऑफिस के सामने प्रदर्शन करते हुए जल्द भुगतान की मांग की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सेल प्रबंधन द्वारा शीघ्र भुगतान नहीं किया गया, तो वे आगे रणनीति बनाकर चक्का जाम करेंगे। मजदूरों के आंदोलन को देखते हुए सेल प्रबंधन ने बैठक बुलाई। बैठक के बाद मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने ठेका मजदूरों और संयुक्त यूनियन के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि आगामी 7 नवंबर तक सभी ठेका कर्मियों का ओवरटाइम भुगतान कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि किसी मजदूर का पैसा नहीं काटा जाएगा और उन्हें पूरे 30 दिनों का वेतन दिया जाएगा। प्रबंधन से आश्वासन मिलने के बाद ठेका मजदूरों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया। इस दौरान संयुक्त यूनियन के तहत झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन, बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (इंटक), झारखंड मुक्ति मोर्चा यूनियन सहित बड़ी संख्या में ठेका मजदूर मौजूद थे।