सदर अस्पताल की अव्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन 26 मई को
चाईबासा। सदर अस्पताल चाईबासा की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के विरुद्ध 26 मई को पुराने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और अस्पताल में लाइसेंस की समस्याओं पर चर्चा की गई। सामाजिक अगुवाओं ने मिलकर आंदोलन में सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील की।
चाईबासा। सदर अस्पताल चाईबासा की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के विरुद्ध 26 मई को पुराने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर पोटो हो पार्क तांबो में झारखंड बचाओ जनसंघर्ष मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल के अध्यक्षता में बैठक रखी गई।
बैठक की चर्चा
माधव चंद्र कुंकल ने कहा कि झारखंड में शराब का लाइसेंस आसानी से मिल जाता है लेकिन जीवन के रक्षा के लिए सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक को लाइसेंस नहीं मिल रहा है। जो काफी दुर्भाग्य और सरकार के निष्क्रियता का जीता जागता उदाहरण है। बैठक में मौजूद सामाजिक अगुवा रेयांस सामड ने कहा कि सदर अस्पताल प०सिंहभूम जिला का सबसे बड़ा अस्पताल होने के बावजूद हर छोटे छोटे इलाज के लिए रेफर कर दिया जाना काफी दुर्भाग्य है।
अस्पताल की समस्याएँ
खूंटपानी प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा ने कहा कि अस्पताल में अल्ट्रा साउंड के डाक्टर सिर्फ 1 घंटा बैठकर चले जाते हैं और दूर दराज से आने वाले ग्रामीण बिना जांच कराए वापस चले जाते हैं। रमेश बालमुचू ने कहा कि सभी नागरिकों को स्वास्थ्य की आवश्यकता है और इस आन्दोलन में पार्टी, संगठन से ऊपर उठकर सभी लोगों को आगे आना चाहिए।
उपस्थित लोग
मौके पर समाजसेवी तूरी सुंडी, भगवान सावैयां, रॉबिन आल्डा, शंकर पान, मनोज गोप, कमल तीयू, बिरसिंह बालमुचू, शत्रुघ्न कुंकल, सन्नी देवगम, संजय सरील देवगम, सत्यजीत सुंडी, विकास उगुरसुंडी, दीपक बालमुचू, सोहन देवगम, गोबिंद, लादू बोदरा, मनोज निषाद, सूरज आदि उपस्थित थे।
प्रश्न और उत्तर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


