Chaibasa News: पेसा का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: झारखंड पुनरुथान अभियान ने चाईबासा के सदर अनुमंडल मुख्यालय के समक्ष आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितताओं के विरोध में धरना दिया। आरोप है कि चयन प्रक्रिया सार्वजनिक नहीं है और पेसा नियमावली का उल्लंघन हो रहा है। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और उपायुक्त को चार सूत्री मांगपत्र सौंपा।

Chaibasa News: पेसा का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

Chaibasa News: चाईबासा। जिले के विभिन्न प्रखंडों में आंगनबाड़ी सेविका चयन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में गैर राजनीतिक सामाजिक संगठन झारखंड पुनरुथान अभियान के बैनर तले मंगलवार को सदर अनुमंडल मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नारायण सिंह पुरती ने की। केंद्रीय अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने आरोप लगाया कि चक्रधरपुर, नोवामुंडी, मझगांव और सोनुआ में चयन प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है तथा बार-बार ग्रामसभा बुलाकर चयन कराने का प्रयास पेसा नियमावली और संविधान की भावना के विपरीत है। उन्होंने कहा कि 2 जनवरी 2026 को अधिसूचित पेसा नियमावली के अनुसार कोल्हान पोड़ाहाट क्षेत्र में मुंडा ग्रामसभा के पदेन अध्यक्ष हैं, इसलिए उनकी भूमिका की अनदेखी अस्वीकार्य है।

प्रदर्शनकारियों ने पेसा का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। धरने को अमृत मांझी, जगदीश चंद्र सिंकु, सुमंत ज्योति सिंकु समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। बाद में राज्यपाल के नाम चार सूत्री मांगपत्र उपायुक्त को सौंपा गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।