Chaibasa News: एसीसी सीमेंट कंपनी को बंद करने के विरोध में मजदूरों का धरना शुरू

हिन्दुस्तान, चाईबासा
Follow us on Google News
share

Chaibasa News: चाईबासा के झींकपानी स्थित एसीसी अडानी सीमेंट कंपनी के खिलाफ मजदूरों, ग्रामीणों और स्थानीय दुकानदारों ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। प्रदर्शनकारियों ने मशीनीकरण और आउटसोर्सिंग को आरोपित कर स्थायी रोजगार को खत्म करने का विरोध किया। यूनियन ने कंपनी प्रबंधन को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा और 17 अगस्त को बंद का आह्वान किया।

Chaibasa News: एसीसी सीमेंट कंपनी को बंद करने के विरोध में मजदूरों का धरना शुरू

Chaibasa News: चाईबासा। झींकपानी स्थित एसीसी अडानी सीमेंट कंपनी को 16 अगस्त 2026 से बंद किए जाने के प्रस्ताव के विरोध में मंगलवार से कंपनी गेट पर मजदूरों, ग्रामीणों और स्थानीय दुकानदारों का अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी प्रबंधन पर स्थायी रोजगार समाप्त कर आउटसोर्सिंग और मशीनीकरण के जरिए संचालन की तैयारी करने का आरोप लगाया। धरना को संबोधित करते हुए झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष जॉन मिरन मुंडा ने कहा कि कंपनी प्रबंधन सुनियोजित तरीके से सीमेंट वेज बोर्ड व्यवस्था को खत्म कर स्थायी मजदूरों की जगह ठेका श्रमिकों से काम कराना चाहता है। इससे मजदूरों के वेतन, सामाजिक सुरक्षा और अन्य श्रम अधिकार प्रभावित होंगे।

उन्होंने कहा कि अधिक मुनाफा कमाने की मंशा से कर्मचारियों के हितों की अनदेखी की जा रही है। धरना के दौरान यूनियन ने कंपनी प्रबंधन को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा।यूनियन नेताओं ने कहा कि 16 अगस्त से प्रस्तावित कंपनी बंदी के विरोध में प्रभावित गांवों में जनसंपर्क अभियान और नुक्कड़ सभाएं आयोजित की जाएंगी। यदि कंपनी प्रबंधन ने बंदी का निर्णय वापस नहीं लिया तो 17 अगस्त को पूरे पश्चिमी सिंहभूम जिले में बंद का आह्वान किया जाएगा। धरना से संबंधित ज्ञापन की प्रतिलिपि प्रधानमंत्री, केंद्रीय श्रम मंत्री और अन्य संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।