ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा विद्यार्थी परिषद् के अध्यक्ष बने प्रो. मुरारी लाल वैद्य

विद्यार्थी परिषद् के अध्यक्ष बने प्रो. मुरारी लाल वैद्य

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चाईबासा नगर इकाई का रविवार को पुनर्गठन शम्भू मंदिर में किया गया। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के प्रदेश सह मंत्री बापन घोष और कोल्हान विभाग संगठन मंत्री...

विद्यार्थी परिषद् के अध्यक्ष बने प्रो. मुरारी लाल वैद्य
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाSun, 29 Nov 2020 08:50 PM
ऐप पर पढ़ें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद चाईबासा नगर इकाई का रविवार को पुनर्गठन शम्भू मंदिर में किया गया। इसमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड के प्रदेश सह मंत्री बापन घोष और कोल्हान विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा उपस्थित थे। मौके पर बापन घोष ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक मात्र ऐसे छात्र संगठन है जो दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर छात्रहित और राष्ट्रहित के मुद्दे में सदैव कार्य करता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ज्ञान, शील, एकता के मंत्र को आत्मसात करते हुए देश के अधिकांश कॉलेजों में छात्रों की समस्याओं की निदान कर रही है और विद्यार्थियों में राष्ट्रवाद से जोड़ रही है। कोल्हान विभाग संगठन मंत्री सुजीत वर्मा ने कहा कि छात्र शक्ति ही, राष्ट्र शक्ति है। कार्यक्रम में जिला प्रमुख डॉ. मनमत नारायण सिंह ,जिला संगठन मंत्री दिनेश बाल्मीकि, पूर्व नगर मंत्री अभिमन्यु राउत, जिला संयोजक गुलशन बिरुआ उपस्थित थे।

नई कमेटी एक नजर में : नगर अध्यक्ष प्रो. मुरारी लाल वैध, नगर मंत्री युवराज कालंद्री,नगर उपाध्यक्ष- प्रदीप साहू, प्रो. विजय प्रकाश, नगर सह मंत्री-एलिस बोदरा, सिकंदर जमुदा, नगर कार्यालय मंत्री सौरभ झा नगर, टीएसवीपी- प्रमुख निखिल करण, नगर एसएफएस- अनिकेत श्रीवास्तव, नगर एसएफडी प्रमुख- शेखर शर्मा, नगर जनजातीय कार्य प्रमुख कारगिल कुदादा, बरनार्ड सिरका, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी- भूपति प्रधान, राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख सुदीप दास, लॉज प्रमुख शंकर नायक,कार्यसमिति सदस्य रामेश्वर बिरवा, प्रदीप गुप्ता, जय कुमार कंसारी, जयसिंह बिरवा, विशेष आमंत्रित सदस्य अभिमन्यु रावत, चाहत देवगम, विशाल, प्रियांशु, विकास अग्रवाल व राहुल पूर्ति बनाए गए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें