ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा जनता दरबार में ग्रामीणों ने रखी समस्याएं, समाधान का आश्वासन

जनता दरबार में ग्रामीणों ने रखी समस्याएं, समाधान का आश्वासन

प्रखंड किसान भवन में बुधवार को प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रखंड के जरूरतमंद लोगों की समस्या सुनी...

जनता दरबार में ग्रामीणों ने रखी समस्याएं, समाधान का आश्वासन
हिन्दुस्तान टीम,चाईबासाThu, 13 Dec 2018 06:07 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड किसान भवन में बुधवार को प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में प्रखंड के जरूरतमंद लोगों की समस्या सुनी गईं। साथ ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। इसके अलावे विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर बीडीओ समरेश प्रसाद भंडारी ने कहा कि प्रखंड व पंचायत स्तर से होने वाले विकास कार्य जनता को लाभ पहुंचाने का उद्देश्य है। प्रखंड के लोग खुशहाल रहे यही हमारा लक्ष्य है। बताया कि जो विधवा या वृद्ध अत्यंत गरीब पेट पालने में अक्षम साबित हो रहे हैं, वैसे स्थिति में उसे राशन कार्ड का अपने पंचायत मुखिया से संपर्क स्थापित कर अन्नपूर्णा योजना के तहत आधार कार्ड या तो मतदाता परिचय पत्र दिखाकर तत्काल 10 किलो अनाज ले सकते हैं। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रवींद्र सिंहदेव ने वनाधिकार अधिनियम के तहत जंगल क्षेत्र में वर्षों से रह रहे लोगों के बीच वनपट्टा के लिए आवेदन जमा करने को कहा है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी सुमन सिंह ने कृषि विषय को लेकर विस्तार से जानकारी दी। जनता दरबार में स्टॉल लगा कर सामाजिक सुरक्षा पेंशन, स्वास्थ्य, मनरेगा, आधार, शिक्षा, पेयजल एवं स्वच्छता, कल्याण,आपूर्ति, जाति,आय समेत अन्य योजनाओं के आवेदन लिए गए। इस दौरान दिव्यांगों के बीच ट्राई साइकिल दिया गया। मौके पर प्रखंड उपप्रमुख ज्योत्सना खिलार,20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष बाबुलाल माझी ने भी अपना विचार रखे। कार्यक्रम में पंचायत मुखियाओं में जेटेया पंचायत के मुखिया दमयंती लागुरी,दुधबिला मुखिया रानी तिरिया,कोटगढ़ मुखिया यशमती तिरिया,कादाजामदा मुखिया रेवती पुरती आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें