मुखिया ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण
Apr 07, 2026 02:16 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
चाईबासा के नरसंडा पंचायत के मुखिया श्रीराम सुंडी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभार्थियों द्वारा की गई कार्यों की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि पहले किस्त के अनुसार कार्य जल्द पूरा किया जाए। पंचायत में 43 लाभुकों का चयन किया गया है।

चाईबासा। सदर प्रखंड के नरसंडा पंचायत के मुखिया श्रीराम सुंडी ने पंचायत क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का पंचायत के पंचायत सचिव के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लाभार्थियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिले प्रथम किस्त की राशि के अनुरूप किए गए कार्य पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लाभुकों को जल्द से जल्द प्रथम किस्त के राशि के अनुसार कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उल्लेखनीय है कि पंचायत में 43 लाभुकों का चयन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


