जगन्नाथपुर : नाबालिग से छेड़खानी में पुजारी के खिलाफ शिकायत
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक पुजारी पर नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पुजारी ने पूजा के दौरान लड़की को डराकर अकेला रखा और उसके भाई की मौत की धमकी दी। घटना के बाद लड़की ने अपनी भाभी को जानकारी दी, जिससे परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जगन्नाथपुर, संवाददाता। जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक पुजारी द्वारा नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव में एक लड़का बीमार होने पर परिजनों ने झाड़फूंक और पूजा-पाठ के लिए तोनांगहातु गांव से एक पुजारी को बुलाया था। बताया जा रहा है कि पूजा करने के बाद पुजारी ने घर के सभी सदस्यों को बाहर रहने को कहा और घर में केवल एक नाबालिग लड़की को रोक लिया। आरोप है कि पुजारी ने बच्ची को डराया और कहा कि जैसा वह कहेगा वैसा नहीं करने पर उसके भाई की मौत हो जाएगी।
भाई के प्रति ममता के कारण लड़की डर गई और पुजारी की बातों का पालन करती रही। घटना शनिवार की है। रविवार को लड़की ने अपनी भाभी को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी लेकर जगन्नाथपुर थाना में लिखित शिकायत किया। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



