ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड चाईबासा जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी : दोरायबुरु

जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी : दोरायबुरु

जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। यह बात केंद्रीय श्रमायुक्त ज्ञान सिंह दोरायबुरु ने कही। वे रविवार को मानकी मुंडा संघ कार्यालय में मानकी मुंडा संघ व कोल्हान नितिर तुरतुंग के संयुक्त...

जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। यह बात केंद्रीय श्रमायुक्त ज्ञान सिंह दोरायबुरु ने कही। वे रविवार को मानकी मुंडा संघ कार्यालय में मानकी मुंडा संघ व कोल्हान नितिर तुरतुंग के संयुक्त...
1/ 2जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। यह बात केंद्रीय श्रमायुक्त ज्ञान सिंह दोरायबुरु ने कही। वे रविवार को मानकी मुंडा संघ कार्यालय में मानकी मुंडा संघ व कोल्हान नितिर तुरतुंग के संयुक्त...
जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। यह बात केंद्रीय श्रमायुक्त ज्ञान सिंह दोरायबुरु ने कही। वे रविवार को मानकी मुंडा संघ कार्यालय में मानकी मुंडा संघ व कोल्हान नितिर तुरतुंग के संयुक्त...
2/ 2जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। यह बात केंद्रीय श्रमायुक्त ज्ञान सिंह दोरायबुरु ने कही। वे रविवार को मानकी मुंडा संघ कार्यालय में मानकी मुंडा संघ व कोल्हान नितिर तुरतुंग के संयुक्त...
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,चाईबासाSun, 01 Nov 2020 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

जीवन में आगे बढ़ने के लिए सकारात्मक सोच जरूरी है। यह बात केंद्रीय श्रमायुक्त ज्ञान सिंह दोरायबुरु ने कही। वे रविवार को मानकी मुंडा संघ कार्यालय में मानकी मुंडा संघ व कोल्हान नितिर तुरतुंग के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी व कार्यालय का उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि नितिर तुरतुंग काफी सराहनीय कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का अलख जगाने के लिए मानकी मुंडा संघ के सहयोग से कोचिंग सेंटर का शुभारंभ किया गया है। इस कोचिंग केंद्र से आदिवासी समाज के शिक्षित युवक युवतियों को नि:शुल्क कोचिंग प्राप्त होगा तथा वे रोजगार परक प्रतियोगिताओं की तैयारी कर सकेंगे।

मन जो सोचेगा वही होगा : इस अवसर पर सरायकेला खरसांवा के उपविकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई ने कहा कि नितिर तुरतुंग ने जिस तरह की एकजुटता दिखाई है, वह झारखंड में कही देखने को नहीं मिली। आज के दिन में ऐसी कोचिंग केंद्र की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि सपना जरुर देखें। क्योंकि आप मन जो सोचेंगे वहीं होता है। अत: लक्ष्य तय करने के लिए सपना देखें और उसे पूरा करने लिए मेहनत करें। इस अवसर पर अन्य सम्मानित अतिथियों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पश्चिम सिंहभूम की सचिव कुमारी जीऊ कुंटिया, वरीय बैंक अधिकारी सुनिता कुंटिया,विमला हेब्रंम, संकुतला हेंब्रम,गणेश पाट पिंगुआ, वासुदेव लागुरी, विकास दोदारजका,कृष्णा देवगम,चंदन होनहागा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। सर्वप्रथम संस्था की युवतियां की और से अतिथियों का पारंपारिक रुप में स्वागत किया गया। इस अवसर कोचिंग संस्था के शिक्षक रघुनाथ विरुवा और सेफाली पूर्ति को नियुक्ति दी गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें