Chaibasa News: स्वस्थ व समृद्ध समाज के निर्माण को परिवार नियोजन अत्यंत आवश्यक : डीसी
Chaibasa News: चाईबासा में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर परिवार स्वास्थ्य मेला-2026 का आयोजन किया गया। उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि सही अंतराल पर बच्चों का जन्म परिवार कल्याण के लिए आवश्यक है। उन्होंने स्वस्थ परिवार की अवधारणा अपनाने का आह्वान किया और स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया।

Chaibasa News: चाईबासा, संवाददाता। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर चाईबासा सदर अस्पताल स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज परिसर में परिवार स्वास्थ्य मेला-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त मनीष कुमार ने की। उपायुक्त ने कहा कि बच्चों में हो सही अंतराल, तभी हो परिवार का कल्याण। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए परिवार नियोजन अत्यंत आवश्यक है। सिविल सर्जन ने विश्व जनसंख्या दिवस के महत्व, बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न चुनौतियों तथा परिवार नियोजन के विभिन्न साधनों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उपस्थित लोगों से छोटे, स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार की अवधारणा को अपनाने का आह्वान किया।
मौके पर उपायुक्त के द्वारा फैमिली प्लानिंग, और मिशन उदय 2.0 में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


