Hindi NewsJharkhand NewsChaibasa NewsPolice Seizes 161 Pouches of Brown Sugar in Chaiabasa Store Owner Arrested
161 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक महिला गिरफ्तार

161 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ एक महिला गिरफ्तार

संक्षेप:

चाईबासा में पुलिस ने सिदेश्वर मंदिर के पास एक जनरल स्टोर से 161 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर बरामद की। जनरल स्टोर की संचालिका संगीता तिवारी को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है। संगीता तिवारी पहले भी इसी जुर्म में जेल जा चुकी हैं।

Dec 02, 2025 03:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चाईबासा
share Share
Follow Us on

चाइबासा। पुलिस ने 161पुडिया ब्राउन शुगर सिदेश्वर मंदिर पस एक जनरल स्टोर से बरामद किया है।जनरल स्टोर के संचालक संगीता तिवारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को एसडीपीओ वहामन टूटीं ने पत्रकारों को बताया गया चाईबासा पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में सोमवार को पुलिस अधीक्षक चाईबासा को सदर थाना, चाईबासा क्षेत्र अंतर्गत किसी महिला के द्वारा अवैध ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने की सूचना मिली । सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर चाईबासा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गठित छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सदर थाना क्षेत्र में सिद्देश्वर मंदिर के पास एक जेनरल स्टोर दुकान में जो संगीता तिवारी, पति- स्व० चंद्रशेखर तिवारी, बड़ा नीमडीह, थाना सदर, चाईबासा के द्वारा चलाया जाता है। वहाँ छापामारी कर संगीता तिवारी के पास से 161 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर बरामद किया गया और उन्हें गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सदर थाना, चाईबासा कांड सं0-98/25, दिनांक 01.12.25, धारा-17 b/21 b/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत संगीता तिवारी के विरूद्ध कांड दर्ज किया गया। गिरफ्तार महिला संगीता तिवारी पूर्व में वर्ष 2021 में भी अवैध ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री के जुर्म में जेल जा चुकी है। गिरफ्तार संगीता तिवारी को न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है। उसके दुकान से 161पुडिया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है।पुलिस छापामारी दल के एसडीपीओ बहामन टुटी, सदर थाना प्रभारी तरूण कुमार, महिला थाना प्रभारी शीला मिंज के अलावा पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल शामिल थे।एसडीपीओ ने आम लोगो से अपील की है की किसी प्रकार का आपराधिक घटना की जानकारी हो तो तुरंत नजदीक के थाना में सूचना दे।नाम और पता गुप्त रखा जाएगा।